भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड-बी अधिकारियों के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 10 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। जनरल के 83, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक ऐंड पॉलिसी रिसर्च के 17 और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऐंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट के 20 पदों पर भर्ती होगी।