क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया कि केंद्रीय बैंक डॉलर के मुकाबले रुपये की कोई निश्चित कीमत तय नहीं करता है। उन्होंने कहा कि RBI का मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा बाज़ार में स्थिरता बनाए रखना है और रुपये में अचानक उतार-चढ़ाव या सट्टेबाज़ी बढ़ने पर ही ज़रूरी कदम उठाए जाते हैं। गुरुवार को रुपया 94.83/डॉलर पर बंद हुआ था।