RBL बैंक का 2025-26 की पहली तिमाही में मुनाफा 46% गिरा, NPA बढ़ा
आरबीएल बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। बैक का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 46% गिरकर ₹200.33 करोड़ रह गया जो एक साल पहले समान तिमाही में ₹371.52 करोड़ था। बैंक की स्टैंडअलोन इनकम 4.8% घटकर ₹4,510.57 करोड़ रह गई जबकि बैंक का ग्रॉस एनपीए बढ़कर ₹2,685.86 करोड़ हो गया है।