RCB के ₹16,800 करोड़ में बिकने पर ट्रोल हुए विजय माल्या, लोग बोले- अब तो कर्ज़ चुका दो
आरसीबी के ₹16,800 करोड़ में बिकने पर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ट्रोल हो रहे हैं। 'भगोड़ा' घोषित माल्या के बधाई पोस्ट पर एक X यूज़र ने 'अब तो कर्ज़ चुका दो' कहा जबकि एक अन्य ने कहा, "बैंक हॉलीडे...पर ट्वीट किया।" कुछ यूज़र्स ने एआई बॉट 'ग्रोक' को टैग कर इस राशि में विजय का शेयर पूछा।