RCB के खिलाफ हार के बाद DC ने मीम शेयर कर खुद ही को किया ट्रोल, बाद में किया डिलीट
आरसीबी के खिलाफ सोमवार को शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने नोटबंदी के दौर का एक मीम शेयर कर खुद को ट्रोल किया। मीम में एक शख्स बैंक की लाइन में खड़ा होकर 'हालत खराब है' के भाव में गाली देता है और डीसी ने मीम शेयर कर लिखा, "लाइफ अपडेट।" हालांकि, बाद में पोस्ट डिलीट कर लिया गया।