RCB ने क्रुणाल पांड्या को ₹5.75 करोड़ और GT ने वॉशिंगटन सुंदर को ₹3.20 करोड़ में खरीदा
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने ₹5.75 करोड़ में खरीद लिया है। वहीं, गुजरात टाइटंस (जीटी) ने भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर को ₹3.20 करोड़ में खरीदा है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में क्रुणाल ने एलएसजी और वॉशिंगटन सुंदर ने सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से खेला था।