RCB ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया, विराट-सॉल्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी
आईपीएल में रविवार को आरसीबी ने बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट और विराट कोहली के शानदार अर्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 9 विकेट से हरा दिया है। आरआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 173/4 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 17.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।