RCB ने रचा इतिहास, होम ग्राउंड के बाहर लगातार 6 मैच जीतने वाली बनी पहली टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) में डीसी को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी 7वीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरसीबी होम ग्राउंड के बाहर लगातार 6 मैच जीतने वाली लीग के 18-वर्षों के इतिहास की पहली टीम बन गई है। गौरतलब है, डीसी ने 162/8 का स्कोर बनाया था।