RCB फैंस ने की कर्नाटक CM से IPL खिताब जीतने पर 3 जून को वार्षिक छुट्टी की मांग
आरसीबी फैंस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से अनुरोध किया है कि अगर आरसीबी आईपीएल-2025 जीत जाती है तो 3-जून को हर साल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। एक फैन क्लब ने सिद्धारमैया को पत्र लिखकर 3-जून को 'आरसीबी फैंस फेस्टिवल डे' के रूप में मनाने की मांग की है। आरसीबी मंगलवार को चौथी बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलेगी।