RD और FD में क्या है अंतर है, किसमें होता है ज़्यादा फायदा?
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में हर महीने एक तय रकम जमा कर सकते हैं जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश के लिए एक बड़ी रकम को एकसाथ जमा करना होता है। FD में लंबे समय में अधिक रिटर्न मिलता है और धीरे-धीरे बड़ी राशि इकट्ठा करने के लिए RD बेहतर विकल्प है। FD में उच्च ब्याज दर मिलती है।