RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के घर के बाहर CBI ने 90 मिनट तक किया इंतज़ार: रिपोर्ट
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष के घर पर सीबीआई ने रविवार को तलाशी ली। रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारियों को घोष के घर के बाहर 90 मिनट तक दरवाज़ा खुलने का इंतज़ार करना पड़ा। बकौल रिपोर्ट, कम-से-कम 7 अधिकारियों ने घोष से सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक पूछताछ की।