RIL का प्रॉफिट बढ़कर हुआ 29,550 करोड़, पहली बार किसी तिमाही में इतना कमाया
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (RIL) का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 34% बढ़कर ₹29,550 करोड़ के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 28% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ और EBITDA 24% बढ़कर ₹62,409 करोड़ रहा। गौरतलब है कि RIL ने पहली बार किसी तिमाही में इतना अधिक प्रॉफिट कमाया है।