RITES में अप्रेंटिस के 223 पदों पर निकली भर्ती, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

रेल इंडिया टेक्निकल ऐंड इकोनॉमिक सर्विस ने ग्रैजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 223 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर 25 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/बीटेक) या गैर-इंजीनियरिंग ग्रैजुएट (बीए/बीबीए/बीकॉम/बीएससी/बीसीए) की डिग्री होनी चाहिए।

Load More