RO-KO ने रचा इतिहास, साथ में 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ियों का साथ में यह 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच है और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है। उनसे पहले साथ में सर्वाधिक मैच सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ (391) ने खेले थे।