RPSC ने कृषि विभाग में होने वाली भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। सहायक कृषि अधिकारी और सांख्यिकी अधिकारी के पद के लिए 13 अक्टूबर को परीक्षा होगी।