RPSC ने घोषित किया RAS मेन्स 2023 का परिणाम, सफल अभ्यर्थियों की सूची आई सामने
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने गुरुवार शाम आरएएस मेन्स-2023 का परिणाम घोषित कर दिया। आयोग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से 2,168 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने 2 अभ्यर्थियों के परिणाम सील्ड कवर रखे हैं जबकि 20 अभ्यर्थियों को अयोग्य मानकर उनकी मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है।