RR के प्लेऑफ्स में नहीं पहुंचने से यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस से हुए बाहर
आरआर के आईपीएल-2025 के प्लेऑफ्स में नहीं पहुंचने के कारण आरआर के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हो गए हैं। जायसवाल ने 14 मैचों में 559 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं। इस सीज़न में अबतक सर्वाधिक 617 रन गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन ने बनाए हैं।