RR ने टोक्यो व पेरिस ओलंपिक्स से शेयर कीं मनु की फोटो, कहा- उनकी साधना पूरी हुई
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक्स से निशानेबाज़ मनु भाकर की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। दरअसल, टोक्यो ओलंपिक्स-2020 में पिस्टल खराब होने पर मनु 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 12वें स्थान पर थीं जबकि पेरिस ओलंपिक्स-2024 में उन्होंने कांस्य पदक जीता। आरआर ने लिखा, "टोक्यो में आंसुओं से पेरिस में पोडियम तक...उनकी साधना पूरी हुई🇮🇳🥉!"