RRB में पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर निकली भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 8 सितंबर तक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18, 19 और 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयुसीमा भी पदानुसार अलग-अलग तय की गई है।