RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वाराणसी में किया कन्यादान; दूल्हे से कहा- मेरी बेटी का खयाल रखना

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को अक्षय तृतीया के मौके पर 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया गया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोनभद्र ज़िले की एक आदिवासी लड़की का कन्यादान किया और उसे नेग में ₹501 दिए। भागवत ने दूल्हे को भी आशीर्वाद दिया और उससे कहा, "मेरी बेटी का खयाल रखना और उसे हमेशा खुश रखना।"

Load More