RSS से दिमागी खेल खेलना सीखें: एमपी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से दिग्विजय
जबलपुर (एमपी) में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है, "हम आरएसएस के कट्टर विरोधी हैं लेकिन आपको उनसे दिमागी खेल खेलना सीखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "वे कभी किसी चीज़ का विरोध नहीं करेंगे...कभी प्रदर्शन नहीं करेंगे...कभी पीटे नहीं जाएंगे और कभी जेल नहीं जाएंगे बल्कि वे हमें जेल भेज देंगे।"