S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने टाटा ग्रुप की कंपनियों के लिए बढ़ाई रेटिंग, आउटलुक भी बदला
एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के लिए अपनी रेटिंग बढ़ा दी है और आउटलुक में भी बदलाव किया है। एसऐंडपी ने कहा, "टाटा मोटर्स और इसकी ब्रिटिश लग्ज़री ऑटोमेकिंग यूनिट जगुआर लैंड रोवर की रेटिंग बढ़ाकर इन्वेस्टमेंट ग्रेड बीबीबी कर दिया है।" टाटा मोटर्स के लिए आउटलुक को 'वॉच पॉज़िटिव' से 'स्टेबल' कर दिया गया है।