SAIL के भिलाई स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 710 पदों पर निकली भर्ती
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट में 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 710 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तारीख 20-अक्टूबर है। वॉक-इन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 21 नवंबर तक भिलाई (छत्तीसगढ़) में होगी। चयनित आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को ₹9600/माह और डिप्लोमा-ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300/माह स्टाइपेंड मिलेगा।