Samsung के ₹91 करोड़ के स्मार्टफोन्स से भरा ट्रक लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास से हुआ चोरी
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास से सैमसंग के करीब 12,000 स्मार्टफोन्स से भरा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इन स्मार्टफोन्स को ग्लोबल लॉन्च के बाद एक गोदाम में ले जाया जा रहा था और इनकी कीमत करीब ₹91 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।