SBI के किन डेबिट कार्डधारकों को मुफ्त में मिलता है कितने लाख तक का बीमा कवर?
एसबीआई मुफ्त में गोल्ड डेबिट कार्डधारकों (मास्टरकार्ड/वीज़ा) को ₹2 लाख (हवाई यात्रा को छोड़कर अन्य दुर्घटना से मौत) जबकि वीज़ा सिग्नेचर/मास्टरकार्ड डेबिट कार्डहोल्डर को ₹10 लाख का बीमा कवर देता है। हालांकि, दुर्घटना के दिन से पिछले 90 दिनों में एटीएम/पॉइंट ऑफ सेल/ई-कॉमर्स पर लेनदेन के लिए कार्ड का कम-से-कम एक बार इस्तेमाल होने पर ही इसका लाभ मिलता है।