SBI के नतीजे के बाद उछले शेयर, करें BUY या सेल? जानें ब्रोकरेज फर्म की सलाह
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद एसबीआई के शेयर सोमवार को 2% की उछाल के साथ ₹807 के स्तर पर खुले। वहीं, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने एसबीआई के शेयर पर 'खरीद' की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹925 रखा है। एसबीआई का पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹19,160 करोड़ हुआ है।