एसबीआई के बाद आईसीआईसीआई बैंक गुरुवार को मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के मामले में TCS को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय कंपनी बन गई। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज 1.34% चढ़े जिसके चलते इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹10.16 लाख करोड़ हो गया जबकि TCS के शेयर में 5.30% की गिरावट आई और इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन गिरकर ₹9.97 लाख करोड़ पर आ गया।