SBI को मिला ₹6,338 करोड़ का टैक्स नोटिस, सोमवार को फोकस में रहेंगे बैंक के शेयर
SBI को आयकर विभाग से ₹6,338 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है। यह नोटिस एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए जारी किया गया है। SBI ने कहा कि इस नोटिस का बैंक के ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह मामले में ज़रूरी कानूनी कदम उठाएगा। खबर के बाद सोमवार को बैंक के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है।