SBI का लोन आज से हुआ महंगा, आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर?
SBI ने अपनी प्रमुख लेंडिंग दरों (EBLR/RLLR) में 0.25% की बढ़ोतरी की है जो आज से लागू हुईं। RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद बैंक ने यह फैसला लिया। इससे फ्लोटिंग रेट पर होम लोन या अन्य कर्ज लेने वाले ग्राहकों की मासिक EMI या लोन अवधि बढ़ जाएगी जबकि फिक्स्ड रेट ग्राहकों पर तुरंत असर नहीं पड़ेगा।