SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी खबर! 16 सितंबर से बदल जाएंगे ये चार्जेस
SBI कार्ड 16 सितंबर से अपने सभी मौजूदा कार्ड प्रोटेक्शन प्लान यानी सीपीपी ग्राहकों को उनकी पॉलिसी रिन्यूअल के समय नए और बेहतर प्लान में ऑटोमेटिकली शिफ्ट कर देगा। क्लासिक प्लान की कीमत अब ₹999 होगी जो पहले ₹1,199 थी जबकि प्रीमियम प्लान को ₹2,499 से ₹1,499 पर किया गया। प्लैटिनम प्लान की कीमत ₹1,999 होगी जो पहले ₹3,199 थी।