स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एटीएम ट्रांज़ैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, मेट्रो और नॉन-मेट्रो के सभी अकाउंट होल्डर्स हर महीने एसबीआई एटीएम से 5 मुफ्त ट्रांज़ैक्शन और दूसरे बैंक के एटीएम से 10 मुफ्त ट्रांज़ैक्शन कर सकेंगे। एसबीआई एटीएम में मुफ्त ट्रांज़ैक्शन लिमिट खत्म होने पर होल्डर्स को ₹15+GST/ट्रांज़ैक्शन देना होगा।