SBI ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी कर जुटाए ₹10,000 करोड़
एसबीआई ने बताया है कि उसने 7.36% प्रति कूपन की दर से छठा इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी कर ₹10,000 करोड़ जुटाए हैं। एसबीआई के अनुसार, उन्हें ₹18,145 करोड़ से अधिक के बॉन्ड्स के लिए आवेदन मिले जो कि ₹5,000 करोड़ के बेस इश्यू साइज़ के मुकाबले 3.6 गुना अधिक है। एसबीआई को विभिन्न क्षेत्रों को निवेशकों से 120 बोलियां मिलीं।