SBI ने क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज में की बढ़ोतरी, संशोधित दरें जारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर 1% अतिरिक्त चार्ज लगाने का फैसला किया है। 1 दिसंबर 2024 से एक स्टेटमेंट साइकल में ₹50,000 से ज़्यादा के यूटिलिटी बिल पेमेंट पर चार्ज लगेगा। एसबीआई ने शौर्य/डिफेंस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में भी बदलाव किया है।