SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट
SBI ने ₹3 करोड़ से ज़्यादा के बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की है। नई दरों के तहत 46-179 दिन की FD पर 5.35%, 180 दिन से 1-साल से कम अवधि पर 5.85% और 1 से 2-साल से कम अवधि पर 6.50% ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन्स को इसी अवधि पर करीब 7% तक ब्याज दिया जाएगा।