SBI ने रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 1,194 पदों पर निकाली भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कॉन्करेंट ऑडिटर के 1194 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए एसबीआई और उसके पूर्व सहयोगी बैंकों के रिटायर्ड अधिकारियों से ही केवल आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।