SBI में PO के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या है योग्यता?
भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मेडिकल, इंजीनियरिंग व चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।