SBI में कमाई का मौका, अभी खरीदें स्टॉक तो मिल सकता है अच्छा रिटर्न
जून तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 12% बढ़कर ₹19,160 करोड़ हो गया जबकि बैंक की कुल आय ₹1.22 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.35 लाख करोड़ हो गई। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई में BUY रेटिंग दी और ₹925 टारगेट प्राइस तय किया है जो करंट प्राइस से 15% ज़्यादा है। वहीं, क्रेडिट में सालाना 12% की बढ़ोतरी रही है।