SBI में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली बंपर भर्तियां
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं और इसकी प्रारंभिक परीक्षा अगस्त व मुख्य परीक्षा सितंबर में होगी। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन पास होना ज़रूरी है और इसके लिए आयुसीमा 21-30 वर्ष तय की गई है।