SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 150 पदों पर निकली भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 3 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक और आईआईबीएफ द्वारा फॉरेक्स में प्रमाण-पत्र होना ज़रूरी है।