SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,050 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आगे
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2,050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को 18 फरवरी से आगे बढ़ाकर 25 फरवरी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन के लिए बैंकिंग क्षेत्र का अनुभव रखने वाले ग्रैजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं।