SBI राम मंदिर में चंदा गिनने वाले कर्मचारियों को तीन महीने पहले हटाना चाहता था: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, SBI ने करीब 3-महीने पहले श्रीराम मंदिर के दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों को हटाने की सिफारिश की थी। बैंक को दानपात्रों से रकम की हेराफेरी का संदेह था। आरोप है कि मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को हटने से रोक दिया। गौरतलब है, इस मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।