SC, ST, OBC या जनरल, किस वर्ग से आते हैं बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी?
कुशवाहा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। कुशवाहा समुदाय ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आता है। पिछले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी समुदाय से आते हैं और कुर्मी समुदाय भी ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आता है। राज्य में पहली बार बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।