SC के फैसले के बाद प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के लिए अब क्यों रजिस्ट्री नहीं है काफी?
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में कहा था कि किसी प्रॉपर्टी का सिर्फ रजिस्ट्री मालिकाना हक का सबूत नहीं है। अगर जिस व्यक्ति से आपने प्रॉपर्टी खरीदी है, उसके पास सही कागज़ नहीं हैं या उसका मालिकाना हक कानूनी रूप से पक्का नहीं है तो आपकी रजिस्ट्री काफी नहीं मानी जाएगी। कोर्ट चाहता है कि पूरा प्रॉपर्टी ट्रांज़ैक्शन कानूनी हो।