SC ने 'गब्बर आ जाएगा' डायलॉग का ज़िक्र कर गैंगस्टर गवली की रिहाई पर रोक रखी बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली की समय से पहले रिहाई पर रोक लगाने के अपने पुराने फैसले को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा, "हर कोई गवली नहीं होता...'शोले' का एक डायलॉग है 'सो जा बेटा, नहीं तो गब्बर आ जाएगा'...ऐसा ही कुछ मामला यहां भी है।"