SC ने CBI के शराब नीति केस में दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को शराब नीति को लेकर सीबीआई के केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट से अंतरिम ज़मानत का अनुरोध किया था। वहीं, कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा है।