SC ने NCLAT के बायजूस के दिवालिया कार्यवाही रोकने के आदेश को लेकर सुरक्षित रखा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही रोकने के राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश के खिलाफ अमेरिकी कंपनी ग्लास ट्रस्ट की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। साथ ही कोर्ट ने मामले में इनसॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) को उसका (कोर्ट) फैसला आने तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।