SC ने आजीवन कारावास की सज़ा खत्म करने की आसाराम की मांग पर गुजरात सरकार को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने रेप केस के मामले में आसाराम बापू की आजीवन कारावास की सज़ा खत्म करने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने सरकार से 3 हफ्ते में जवाब मांगा है। गांधीनगर के एक सेशन कोर्ट ने 2023 में मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी।