SC ने किया 'हिंदी जन सूचना सेवा' शुरू करने का एलान, हिंदी में मिलेगी अहम फैसलों की जानकारी
हिंदी दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने 'हिंदी जन सूचना सेवा' शुरू करने का एलान किया है। इस सेवा के ज़रिए कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों और आदेशों का सार हिंदी में लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा रोज़ 15-30 मिनट का हिंदी ऑडियो और वीडियो बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। इसमें संबंधित फैसले का आधिकारिक लिंक भी दिया जाएगा।