अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता न्याय व्यवस्था को डराने का माध्यम नहीं बन सकती: SC
CJI सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केरल कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, "इस अदालत के फैसले हमेशा आलोचना के लिए खुले हैं...लेकिन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्याय-व्यवस्था को डराने का माध्यम नहीं बन सकती।" कोर्ट ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है।