SC ने चुनाव आयोग से बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख वोटर्स का मांगा ब्योरा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग से उन 65 लाख मतदाताओं का विवरण मांगा जिन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। इन्हें बाहर करने की वजह मृत्यु, स्थायी रूप से पलायन या अन्य कारण बताए गए हैं। आयोग को यह ब्योरा 9 अगस्त तक देना होगा।

Load More